रेंजर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये पौध तैयार करने का कार्य जोरों पर

अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)
कालपी/जालौन डीएफओ प्रदीप कुमार के निर्देशन के अनुरूप कालपी के वन राजि क्षेत्र के अंतर्गत कंदौरा तथा महेवा विकास खंडों के 25 ग्रामों में बीज बुआन से 5 लाख 16 हजार पौध वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार द्वारा तैयार कर ली गई है।
उल्लेखनीय के वन रेंज कालपी के अंतर्गत का दौरा विकासखंड के 10 ग्राम तथा महेवा विकासखंड के 15 गांवों आते हैं।
वृक्षारोपण अभियान 1 जुलाई से शुरू किया जाना है किसी को ट्रस्ट कर रखते हुए वन विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। वन रेंज कालपी की 4 अलग अलग नर्सरियों की भूमि में आगामी वृक्षारोपण अभियान के लिये तहत 13 लाख 64 हजार 564 छायादार तथा शोभाकार वृक्षों की पौध तैयार करके विभाग ने धरती को हराभरा करने का संकल्प लिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डीएफओ प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न नर्सरियों जिनमें व्यास पौधशाला में 3 लाख 26 हजार पौध,सुल्तानपुर पौधशाला में 3 लाख 28 हजार पौध,आलमपुर पौधशाला में 2 लाख 32 हजार पौध,सोहरापुर पौधशाला में 4 लाख 15 हजार पौध तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नर्सरी 8 लाख 13 हजार 264 पौध पुरानी तैयार हैं।
वन दरोगाओं महेंद्र कुमार तथा मन्ना सिंह अलग अलग नर्सरियों का प्रभार सम्भाल रहे हैं।
इंस्टेंट
विधायक द्वारा सन 23 में स्थापित स्थापित वृक्ष लहरा रहा नन्दन वन में
कालपी जालौन
वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में कालपी हाईवे के किनारे वन विभाग के द्वारा नव स्थापित नंदन वन में वन महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा वृक्षों का रोपण किया गया था।नंदन वन में हरिशंकरी समेत कई प्रजातियों के हजारों वृक्ष लह लहा रहे हैं। तथा पूरा इलाका हरे भरे वृक्षो से विकसित है।
What's Your Reaction?






