फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविरों का एसडीएम तथा तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Nov 2, 2025 - 19:30
 0  76
फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविरों का एसडीएम तथा तहसीलदार ने किया निरीक्षण

कालपी जालौन जिला प्रशासन के निर्देशन पर फार्मर रजिस्ट्री का अभियान गतिशीलता से चलाया गया। रविवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी के द्वारा गांव-गांव में पहुंचकर शिविरों तथा जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने बताया कि किसान सम्मान निधि की अगली किस्त की धनराशि अब किसानों के खातों में तभी आएगी जब उनके फार्मर रजिस्ट्रेशन होंगे। इसी दृष्टिकोणसे अभियान चला करके फॉर्म रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसके लिए गांव- गांव में शिविरों का आयोजन किया गया है। तथा जन सेवा केंद्रों में भी व्यवस्था की गई है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षक गण गांव - गांव में जुटे हुए हैं। तथा शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा नाका, पथरेहटा समेत दर्जन भर ग्रामों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी के द्वारा महेवा, सरसेला, नियामतपुर आदि ग्रामों में पहुंचकर शिविरों तथा जन सेवा केदो का निरीक्षण करके कृषकों से संवाद स्थापित किये है तथा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।

फोटो - शिविर का निरीक्षण करते एसडीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow