ग्राम खरुसा में पंचायत सचिव पर लगे भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप

Nov 13, 2025 - 19:01
 0  114
ग्राम खरुसा में पंचायत सचिव पर लगे भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप

 उरई जालौन  ग्राम खारुसा के निवासियों ने पंचायत सचिव पर गंभीर भ्रष्टाचार घूसखोरी और गरीबों के साथ अन्याय के आरोप लगाया है ग्रामीण अनीश खान पुत्र बशीर खान निवासी ग्राम खारुसा द्वारा जिला अधिकारी जालौन को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई है की ग्राम पंचायत के सचिव अंकित निरंजन विभिन्न सरकारी योजनाओं में अनियमितता वरत रहे हैं प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सचिव द्वारा गरीबों असहाओं की उपेक्षा की जा रही है तथा संपन्न मार्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ग्रामीणों के अनुसार गांव में बिना रिश्वत लिए कोई भी कार्य नहीं होता यहां तक की आंगनवाड़ी निर्माण और हेड 

पंप रिपेयरिंग में भी सचिव अपनी मनमानी करते हैं आरोप यह भी लगाया गया है कि जो व्यक्ति रिश्वत देने से इनकार करते हैं उन्हें सचिव धमकाते हैं और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फर्जी मुकदमो में फसाने की कोशिश करते हैं 

 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कर दोषी पंचायत सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि गांव में स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके

 रिपोर्टर महेंद्र सिंह यादव आज तक मीडिय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow