महारानी बाई इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन चाचा नेहरू जयंती पर हुए विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम
के के श्रीवास्तव प्रदेश ब्यूरो जालौन
एट / जालौन जालौन के कस्बा एट में उच्च शिक्षण संस्थान महारानी बाई इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन किया गया बताते चलें आज 14 नवंबर चाचा जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पावन अवसर पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ज्ञात हो आज महारानी बाई इंटर कॉलेज में 14 नवंबर चाचा जवाहरलाल नेहरू जिन्हें बच्चों से बहुत प्यार था 14 नवंबर जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे कबड्डी क्रिकेट चित्रलेखा निबंध लेखन बाल कीड़ा दौड़ भाषण प्रतियोगिता जैसी प्रमुख क्रियो का क्रियान्वयन किया गया मेले का उद्घाटन मुख अतिथि बिहारी पत्रकार एवं प्रधानाचार्य अशोक कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती एवं चाचा नेहरू की प्रतिमा पर आरती एवं पुष्प अर्पण कर शुभारंभ कियाबताते चले स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुशवाहा ने विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान मेले के बारे में लाभ और हानी को बताकर उनका उत्साह वर्धन किया इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को बाल मेले पर बच्चों को कई महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपनी कल्पना को कभी न खोने और सीखते रहने के लिए प्रेरित किया ताकि वह बड़े सपने देख सके और उन्हें पूरा कर सकें उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को दयालु और मित्रवत बनने की शिक्षा दी ताकि वे अपने आसपास के लोगों का साथ अच्छे संबंध बना सकें इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय सुरेंद्र पाल सिंह प्रबंधक कल्याण सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र एवं छात्राओं को अपने संबोधन में कहा ज्ञान को अपना मित्र बनाने और साहस के साथ अपने लक्ष की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियां के बारे में जागरूक किया जैसे शिक्षा का अधिकार स्वास्थ्य का अधिकार और सुरक्षा का अधिकार उन्होंने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी जिन्होंने बच्चों को देश का भविष्य माना उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर माननीय सुरेंद्र पाल सिंह प्रबंधक कल्याण सिंह महाविद्यालय( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश( प्रदेश अध्यक्ष ) एवं बिहारी लाल पत्रकार व एवं प्रधानाचार्य अशोक कुशवाहा जूनियर प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुशवाहा और अध्यापक दिनेश कुशवाहा जीतू सलमान अनिल प्रशांत मुकेश महेंद्र आदि अध्यापक अध्यापिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
What's Your Reaction?
