माहिल किंगडोम रेस्टोरेंट का पूर्व डीजीपी ने किया भव्य उद्घाटन

Nov 15, 2025 - 07:41
 0  28
माहिल किंगडोम रेस्टोरेंट का पूर्व डीजीपी ने किया भव्य उद्घाटन

 रेस्टोरेंट में चाउमीन, बर्गर, मोमोज से लेकर डोसा–इडली तक मिलेगा फास्ट फूड

के के श्रीवास्तव प्रदेश व्यूरो जालौन 

उरई (जालौन)। राठ रोड स्थित माहिल किंगडोम रेस्टोरेंट का शुक्रवार को पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक तथा

प्रभारी शरणार्थी नागरिक कार्यक्रम (सीएए, एनआरसी) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सूर्य कुमार शुक्ला ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनेगी। कार्यक्रम में डॉ. नबाब सिंह जादौन, दिवाकर शास्त्री, रमाकांत सहित कई गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। रेस्टोरेंट के ऑनर विक्रम राठौर, पारस तिवारी और अमित यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट में चाउमीन, बर्गर, मोमोज, फिंगर चिप्स, चाय, कॉफी, डोसा और इडली सहित विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड उपलब्ध रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का आश्वासन दिया गया। आनर विक्रम राठौर, पारस तिवारी और अमित यादव नें मुख्य अतिथि कों मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में डॉ. महेश पांडेय बजरंग, भीम सिंह यादव, ममता तिवारी, हर्ष सेंगर मडोरी, धर्म सिंह सेंगर (पूर्व सैनिक), रोहित राठौर, नमन, ब्रजेंद्र सोनी, सुभाष कालपी, डॉ. अभिषेक शुक्ला, महेंद्र राजपूत, गोली राजपूत समेत कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow