सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल की ओर से हुआ मुकदमा दर्ज
कालपी (जालौन) जुल्हूपुर मोड हमीरपुर मार्ग में बेकाबू वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार के मामले में पीड़ित पक्ष के द्वारा कालपी कोतवाली में चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है।
उक्त दुर्घटना के मामले में वादिनी माया देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम मंगलपुर कुरारा जिला हमीरपुर ने अवगत कराया है कि दिनांक 26.10.2025 को मेरे पति अनिल कुमार अपने चचेरे भाई शैलेंद्र पुत्र छोटे के साथ मोटरसाइकिल से कालपी से गांव वापस लौट रहे थे सुबह करीब 8:00 बजे ग्राम लामसर के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल के चालक द्वारा तेजी वाला प्रवाही से चलते हुए हमारी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मेरे पति अनिल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए मेरे पति को एम्बुलेंस से कदौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान समय में प्रार्थनी के पति का कानपुर में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण का पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह को सौंप दी है।
What's Your Reaction?
