सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने निकाली एकता संदेश पद यात्रा

Nov 17, 2025 - 18:41
 0  70
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने निकाली एकता संदेश पद यात्रा

कोंच (जालौन) लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपाइयों ने यूनिटी मार्च पदयात्रा निकलते हुए राष्ट्रीय एकता सामाजिक जिम्मेदारी व देश भक्ति भावना की अलख जगाने का कार्य किया।

  सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने दिन सोमवार को उरई रोड ग्राम पड़री स्थित अभिलाषा पैलेस से पद यात्रा का शुभारंभ किया जो मुख्य मार्ग होते हुए मारकंडेश्वर तिराहा से रेलवे फाटक सागर चौकी चौराहा होते हुए चन्दकुआँ पहुंची वहां से स्टेट बैंक होते हुए अमरचंद्र इंटर कालेज से छावला पुलिया होते हुए पावर हाउस होते हुए बजरिया होते हुए हाटा स्थित सद्भाव मण्डपम पहुंची उक्त पदयात्रा क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी व भा ज पा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई जिसमें वार्ड प्रतिनिधि समाज सेवी व्यापारी संगठन स्वयं सेवी संस्थाएं स्कूल कालेज व डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं सहित आम जनमानस ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया वहीं यात्रा में सरदार पटेल बाली झांकी बाले रथ पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें नमन किया यात्रा में स्कूली बच्चे भारत माता की जय बंदे मातरम सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारे लगाकर नगर के बाताबरण को राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत कर दिया पूरी यात्रा ने लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला यात्रा के सम्बन्ध में जिला पंचायत घनश्याम अनुरागी ने वार्ता करते हुए बताया कि पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता के प्रति सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को जन जन तक पहुंचाना है और समाज मे एक जुटता का संदेश देना है पद यात्रा का नगर में जगह जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं कार्यक्रम समापन गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम विहारी की उपस्थिति में किया गया जिसमें अध्यक्ष ने उपस्थित जन समूह को सरदार पटेल द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र हित मे अपनी भूमिका सशक्त रूप ने निभाये जाने के लिए प्रेरित किया औऱ उन्होंने आयोजकों के सफल पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई दी इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता शिव सिंह कुशवाहा सुनील कांत तिवारी ओमप्रकाश कुशवाहा मनीष नगरिया अनिल कपूर प्रदीप वर्मा कृष्ण कुमार झा राजेंद्र दुबे वीरेंद्र चमार सी शिव प्रसाद निरंजन गौरी चबोर बिनोद ध्वनि शम्भूदयाल नरेश कुशवाहा बादाम सिंह कुशवाहा दंगल यादव ओ पी अग्रवाल हिम्मत यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow