आत्महत्या करने यमुना पुल से कूद रही थी महिला को पुलिस ने बचाया

May 5, 2025 - 07:51
 0  158
आत्महत्या करने यमुना पुल से कूद रही थी महिला को पुलिस ने बचाया

कुठौन्द जालौन। यमुना पुल से महिला के कूदने की सूचना पर पहुंचे शंकरपुर चौकी इंचार्ज ने उसे बचा लिया और परिजनों को जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसका पति उसे लेने नहीं आ रहा था। इसी के तनाव के चलते वह आत्महत्या करने जा रही थी। रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा गांव राम सिंह की पुत्री संजू (23) ने वर्ष 2024 में इटावा जिले के अकरंयन निवासी सनोज से प्रेम विवाह कर लिया था। वह ट्रक चलाता है, लेकिन चार महीनें से वह संजू को मायके में छोड़कर कहीं चला गया है और उसे लेने भी नहीं आ रहा है। इस पर दो दिन पहले संजू कुठौंद निवासी अपने मौसा राजकिशोर के पास कुठौंद आ गई थी। रविवार को तनाव के चलते वह थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित शेरगढ़ पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने लगी। जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे कूदते देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे शंकरपुर चौकी प्रभारी कुलवंत कुमार सिंह ने उसे समझाकर नीचे उतार लिया। सूचना पर महिला के परिजन भी आ गए। पिता राम सिंह ने बताया कि दामाद के परेशान करने से वह तनाव में रहती है। बेटी के सुरक्षित होने पर उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow