तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराती हुई सामने आ रहे ट्रक से टकराई, पाँच की मौत
के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन
एट जालौन जनपद जालौन के थाना अंतर्गत बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार चालक को अचानक झपकी आ जाने से कार डिवाइडर से टकराते हुई सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था की कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के समीप बहराइच से बेंगलोर जा रहे कार चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी आने से कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराती हुई सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में कार चालक बृजेश पुत्र शिव प्रसाद, प्रीति पत्नी ब्रजेश,संगीता पत्नी अंकित, सिद्दीका पुत्री अंकित, अत्ताशय पुत्र बृजेश की मौत हो गई।
वहीं हादसे में अंकित (पुत्र चिंता राम, मानवी पुत्री बृजेश, और मंदा पुत्री जमुना प्रसाद की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वाकी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग मोतीपुर, जिला बहराइच के निवासी थे हादसे में उक्त कार नम्वर k A04 N A 2292 अखन क्रजर और ट्रक नंबर यू पी 93 B T 2821 सीमेंट से लग हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहीं कार में फंसे शवो को बड़ी मशकत से वाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा
What's Your Reaction?
