Loading market...

चाक चौबंद इंतजाम के बीच सरस्वती विद्या मंदिर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सदर बाजार कालपी में चाक चौबंद इंतजाम के बीच निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को अनुशासन, समयबद्धता और पूर्ण मनोयोग के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा प्रभारी अर्पित सोनी के साथ समस्त आचार्य एवं आचार्या अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा संबंधी गतिविधियों में रमेश चंद्र द्वारा भी दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षाओं नक़ल विहीन तथा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये परीक्षा कक्षों में पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

 

फोटो – परीक्षा देते विधार्थी

Leave a Reply