Loading market...

ई-रिक्शा के पहिये से कुचलकर मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम

 

कोंच (जालौन) कस्बे के जवाहर नगर निवासी पंकज अग्रवाल की पत्नी रुचि अग्रवाल शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ ई-रिक्शा से गोखले नगर स्थित मायके जा रही थीं। रास्ते में बजरिया शंकरजी मंदिर के पास स्थित भाई की दुकान पर अपने मासूम ने मामा रोहित अग्रवाल को देखकर उनकी चार वर्षीय बेटी सिद्धि अग्रवाल उत्साह में चलते ई-रिक्शा से कूद गई। इस दौरान वह उसी ई-रिक्शा के नीचे आ गई और उसका पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से निकल गया हादसे में सिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गई। मां ने तत्काल उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply