जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन कालपी तहसील के ग्राम खांखरी में इलाकाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपये की नकदी तथा ताश के 52 पत्ते तथा जुए में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद कर आरोपियों का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1-11- 2026 को थाना चुर्खी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आटा रोड से ग्राम खांखरी जाने वाले तिराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी सुनील अनुरागी, सुबेंद्र कुमार, रिशा सक्सेना, आलोक कुमार साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20,800 रुपये नगदी व मालफड़ एवं जामा तलाशी की नकदी तथा ताश के 52 पत्ते बरामद हुए।
पुलिस ने सभी 10 आरोपियों जितेंद्र कुशवाहा,आर्यन सिंधु,गौरव जादौन,प्रेम कुमार, पृथ्वी राज, अशोक कुमार, मोहित सिंह, लवकुश, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्यवाही कर चालान कर दिया गया है।
फोटो परिचय -कालपी कोतवाली
