Loading market...

बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन सोमवार को तहसील कालपी स्थित सभागार में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पटेल ने मांग उठाई कि अधिवक्ता साथी गयादीन अहिरवार की हत्या में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर बृजेश पाटीदार, अनमोल, अनिरुद्ध निरंजन, विवेक सैनी, ऋषि पटेल, शिवेश सेंगर, सत्येंद्र पाल, अपूर्व श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, जयवीर यादव, गोलू श्रीवास्तव, अमर सिंह निषाद, शिव सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, इस्लाम अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में शोक प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोई कामकाज नहीं किया।

Leave a Reply