Loading market...

लड़की को बहला फुसलाकर भगाने पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन पिछले सप्ताह स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरही में एक लड़की को गांव के ही युवक के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता के द्वारा कालपी कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित पिता के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 18.10.2026 समय करीब 2:30 बजे दिन की है। जब प्रार्थी अपनी पुत्री का पक्ष लेकर दूसरे गांव गया था तथा प्रार्थी की पत्नी व प्रार्थी की पुत्री खेत में काम करने गई थी कि उसी समय गांव का ही आरोपी युवक सौरभ प्रार्थी की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी सौरभ के साथ प्रार्थी की पुत्री को जाते हुए गांव के ही कुछ लोगों ने देखा था। प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी के घर आने पर प्रार्थी की पुत्री प्रार्थी को नहीं मिली काफी तलाश करने पर भी प्रार्थी की पुत्री व अरोपी सौरभ का पता नहीं चला। प्रार्थी की पुत्री की आरोपी सौरभ से कोई पूर्व से जान पहचान नहीं थी। प्रार्थी की पुत्री प्रार्थी के साथ बड़ोदरा गुजरात में रहती थी। प्रार्थी को डर है कि प्रार्थी की पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply