जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना चुर्खी पुलिस के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं जुए के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इलाकाई पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर छापेमारी करते हुए कुल 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से हजारों रुपये की मालफड़ एवं जामा तलाशी की नकदी सहित 52-52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी अभियुक्तों पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना चुरखी के उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम बिनौरा बैध से सोहरापुर आटा जाने वाले मार्ग पर काली माता मंदिर के पास बबूल के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 8,110 तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपीगणों सर्वेश कुमार, बृजमोहन, बब्बू सिंह , रामेश्वर दोहरे, बृजकुमार , चेतराम निवासी ग्राम सोहरापुर आटा, थाना चुर्खी, जालौन) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दूसरी कार्यवाही में चुर्खी पेट्रोल पंप के पास गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चुर्खी से ग्राम बाबई रोड पर स्थित पावर हाउस के समीप मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 6,180 रुपए नगदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपीगणों मुहर सिंह निवासी ग्राम बाबई, जितेन्द्र कुमार, फूल सिंह, दिलीप पाल आदि का चालान किया गया है।
फोटो परिचय -कालपी कोतवाली
