Loading market...

दीपावली पर्व पर बाजार में सन्नाटा, खाली बैठे दुकानदार

कोंच (जालौन) दीपावली पर दुकानदार अपनी दुकान सजा कर बैठ तो गये है लेकिन उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नही आ रहे है गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पेंट्स, चूना, कलई ,गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां,खीले, गट्टा , पोस्टर आदि के दाम बड़े है।

दीपावली में अभी 5 दिन मात्र 5 दिन ही बचे है लेकिन बाजार में वो रौनक नही है जिसकी उम्मीद सजाकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों में खरीद कर माल भर रखा है दुकानदार रुचित अग्रबाल पोस्टर, मूर्ति,आर्टिफिशियल फूल मालाएं ,पोशाक बेचते है इस वर्ष आर्टिफिशियल फूल माला पर गतवर्ष की अपेक्षा 10 रुपये अधिक बड़े है पिछले वर्ष माला 55 रुपये की बेची गई थी इस वर्ष 65 रुपये में बेची गई है वैभव अग्रवाल कलई ,चूना, पेंट्स हिरमिगी,के व्यापारी है उन्होंने बताया कि गतवर्ष की डिस्टेम्पर 280 रुपये का 5 लीटर का था इस वर्ष 300 रुपये का हो गया तथा चूना 60 रुपये का 5 किलो था इस वर्ष 80 रुपये महंगा हो गया है साड़ी और कपड़े के व्यापारी राजकपूर ने भी बड़ी हुई मंहगाई का जिक्र करते हुए बताया कि पर्याप्त माल उन्होंने मंगवाया है

Leave a Reply