Loading market...

रामलीला भवन पर दुकानों के विवाद का आखिरकार हुआ पटाक्षेप

कोंच (जालौन) बीते दिनों से पुराने दुकानदारों और धर्मदा रक्षणी सभा के बीच रामलीला मैदान पर दुकान लगाने को लेकर विबाद चल रहा था जिसका पटाक्षेप दिन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर करा दिया।

नगर के मानिक चौक स्थित रामलीला मैदान में लगने बाली दुकानें प्रत्येक वर्ष रामलीला महोत्सव के पूर्व हटा दी जाती हैं जिससे रामलीला मंचन को दर्शक उस मैदान में बैठकर देख सकें इस वर्ष भी मंचन के पूर्व हटाई गई दुकानें मंचन के बाद धर्मादा रक्षणी सभा द्वारा आपत्ति जताते हुए दुकानदारों को दुकान नहीं लगाने दे रही थी जिस पर दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को पत्र देते हुए समस्या के निस्तारण की बात कही थी जिस पर दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी तहसीलदार मनोज कुमार सी ओ परमेश्वर प्रसाद रामलीला मैदान पहुंच गए और वहां पर लेखपाल दिग्विजय सिंह एवं आशीष दीक्षित से दुकानों की नाप करबाते हुए निर्धारित स्थानों व क्षेत्रफल में दुकान लगाने की अनुमति दे दी जिससे धर्मादा रक्षिणी सभा और दुकानदारों के बीच चले आ रहे विबाद का पटाक्षेप हो गया

Leave a Reply