कोंच (जालौन) मोहल्ला गोखले नगर में एक सूने पड़ घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर मौरम के अंदर गड़े सोने चांदी के आभूषण व वर्तन कपड़े चोरी कर भाग गए पीड़ित गृहस्वामी जब घर पहुचा तो घर की स्थिति देख स्तब्ध हो गया।
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोखले नगर निबासी अजय कुशवाहा उर्फ रवि अपने परिवार के साथ गुजरात में रहकर पानीपुरी का धंधा करता है वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद से ट्रेन से चलकर बुधबार को अपने घर पहुचा तो उसने अपने मुख्य दरवाजे के ताला खोला और घर के अंदर गया तो उसके दो कमरों के ताले टूटे थे जिसमें एक प्रमुख कमरे में गृहस्थी का सामान व कमरे के एक हिस्से में मौरम पड़ी हुई थी जिसमे उसने अपनी पत्नी अनुष्का व माँ मीरा के आभूषणों में सोने का मंगलसूत्र, सोने की मंचली, पायले, बिछिया, कुछ स्टील के डिब्बे में बन्द करके गाड़ दिए थे जिसे चोर कमरे की कुंडी व ताला को तोड़कर व दरवाजे को जलाकर ले गए तथा बक्से का तोड़ कर वर्तन व कपड़े भी चोरी कर ले गए घटनां की सूचना पर पहुँचे सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से बात की।
