पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस लाइन परेड की सलामी ली - Aaj Tak Media

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस लाइन परेड की सलामी ली

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिए आवश्यक निर्देश

जनपद कानपुर देहात, दिनांक 28.11.2025

आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड में सम्मिलित होकर परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड और प्रशिक्षण का निरीक्षण

  • रिक्रूट आरक्षी: निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान को लेकर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • ड्रिल अभ्यास: परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई।

  • बलवा ड्रिल: बलवा ड्रिल का अभ्यास एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

गार्ड सुरक्षा पर निर्देश

निरीक्षण के पश्चात, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया। उन्होंने गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply