कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के चमेड़ अंतर्गत मौजा तुरसनपुरा में खेत की बोरिंग मैं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांस डालकर बोरिंग को बंद कर दिया है जिससे बोरिंग पानी नहीं दे रही है जिस पर बोरिंग मालिक भानु प्रताप सिंह पुत्र भगवत शरण ने दिन सोमवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 145 मैं मेरी 8 इंची बोरिंग है जिसमें 7 जून 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोरिंग में बांस कई मात्रा में डाल दिये है जिससे बोरिंग बंद हो गयी है जिसके कारण मुझे आर्थिक व मानसिक पीड़ा हुई है क्योंकि पूर्व में भी दो बार ऐसी घटना हो चुकी है जिन्हें कम्प्रेशर से निकलवा दिए थे कोई अज्ञात व्यक्ति मुझे आर्थिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से परेशान कर रहा है भानु प्रताप ने पुलिस से अज्ञात केखिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोरिंग में बांस डालकर बोरिंग की खराब
