Loading market...

बीआरसी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कोंच (जालौन) नगर स्थित बीआरसी कार्यालय पर आयोजित हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड सुनील कुमार राजपूत ने किया उन्होंने कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि हमें दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना है आंगनबाड़ी कार्यकत्री ही पहली सीढ़ी है जहां दिव्यांग बच्चे 3 वर्ष से ही शिक्षा प्रारंभ कर देते हैं आप सभी आंगनवाड़ी को दिव्यांग बच्चों की सबसे पहले दिव्यांगता की पहचान करनी है एवं उनके लिए शासन द्वारा चल रही योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और प्रत्येक दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना है इसी क्रम में प्रभारी बाल विकास अधिकारी चंद्रप्रभा खरे के द्वारा बताया गया की आप शिक्षा के क्षेत्र में पहली कड़ी हैं जहां दिव्यांग बच्चे शिक्षा प्रारंभ करते हैं आपको बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं आसपास के समाज को दिव्यांगता के प्रति जागरूक करना है जिससे दिव्यांगता को कम किया जा सके और स्पेशल एजुकेटर जगत सिंह पाल के द्वारा दिव्यांगता के प्रकार एवं दिव्यांग बच्चों से संबंधित बने एक्ट के बारे में और दिव्यांग बच्चों से जुड़ी समस्त समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप, मेजरमेंट कैंप, दिव्यांग बालिकाओं के लिए स्टाइपेंड एवं बहु गंभीर दिव्यांग बच्चों के लिए स्कॉट अलाउंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और स्पेशल एजुकेटर कपूरी देवी के द्वारा बताया की मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को कैसे पहचाने एवं उनकी शिक्षा एवं दैनिक क्रियाकलाप को कैसे कराया जा सके से अवगत कराया गया इस दौरान कार्यकत्री कंचन वैद उषा अर्चना चंदा देवी उमा देवी बन्दना सुषमा आदि मौजूद रही है।

Leave a Reply