“मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत रघुराज इंटर कॉलेज, सिकरी राजा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Aaj Tak Media

“मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत रघुराज इंटर कॉलेज, सिकरी राजा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनपद जालौन
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज जनपद जालौन के रघुराज इंटर कॉलेज, सिकरी राजा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं जागरूक नागरिक बनाना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, तथा स्वास्थ्य सेवा 108 जैसे टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।
साथ ही उन्हें डिजिटल सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान का समर्थन करते हुए यह संदेश दिया कि —

“सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है।”

Leave a Reply