Loading market...

रोटावेटर चलाने को हुए विवाद में किसान घायल

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में खेत में रोटावेटर चलाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने खेत में रोटावेटर चलाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उक्त व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

रामकुमार ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply