थाना अमराहट पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया - Aaj Tak Media

थाना अमराहट पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳

सराहनीय कार्य – जनपद कानपुर देहात
दिनांक: 15 अक्टूबर 2025

जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अमराहट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना क्षेत्र अमराहट अंतर्गत गुमशुदा बालक अंकित उरांव पुत्र मड़वारी उरांव, निवासी ग्राम गम्हारिया, थाना घाघरा, जनपद गुमला (झारखंड) जो थोड़ा मंदबुद्धि है, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को अपने माता-पिता के साथ गंगा स्नान हेतु वाराणसी आया था। स्नान के उपरांत रास्ता भटक जाने के कारण वह दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र अमराहट में घूमते हुए मिला।

थाना अमराहट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को बालक अंकित उरांव को उसके परिजनों — भाई मनीष उरांव (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम गम्हारिया, थाना घाघरा, जनपद गुमला (झारखंड) एवं मौसा रामनाथ उरांव (उम्र 30 वर्ष) निवासी चुरवे, थाना सेरेदाग, जिला पेसरार (झारखंड) — की पहचान के उपरांत सकुशल सुपुर्द किया गया।

जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Leave a Reply