SP और ASP द्वारा कानपुर देहात में जन-सुनवाई आयोजित

फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देशित

संवाददाता (कानपुर देहात)

दिनांक 04.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यवाही

  • सुनवाई: समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

  • आश्वासन: दोनों अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।

  • निर्देश: उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण और समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारियों द्वारा जन-सुनवाई

  • इसी क्रम में, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण (CO) द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया एवं न्यायोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply