कोंच (जालौन) गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत परमाराध्य परमधर्माधीश जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (1008) का प्रथम बार क्रोंच ऋषि की तपोभूमि कोंच आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नदीगांव रोड स्थित सोलनिका ट्रैक्टर एजेंसी के समीप कार्यक्रम संयोजक अनिल वेद के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर गौभक्तों को गो-रक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। इस दौरान गो-संवर्धन, गो-रक्षा तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में अनिल वेद, प्रमोद कुमार शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी, अमरेंद्र दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे
