Loading market...

नदी में डूबे युवक का पता लगाने के लिये तीसरे दिन भी रेक्श्यू आप्रेशन जारी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल में मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से नून नदी में डूबे युवक का पता लगाने के लिये तीसरे दिन रविवार को एसडीआरएफ टीम ने सर्च आप्रेशन चलाया। वहीं एसडीएम विनय कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार दिन भर जायजा लेते रहे।

ज्ञात हो कि दिनांक 28 -08- 2026 की दोपहर 3 बजे कालपी कस्बे के मुहल्ला निकासपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र हनुमान अपने भाई हिमांशु के साथ ग्राम मगरोल के पास नून नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से अशोक कुमार नदी में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया था। शुक्रवार तथा शनिवार को

इलाकाई पुलिस, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब मुकेश कुमार की निगरानी में नाविकों तथा गोताखोरों व क्षेत्रीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिनों की तलाश के बावजूद सफलता न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुवह एसडीआरएफ की टीम के लीडर बृजेश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान डूबे युवक का पता लगाने के लिये नदी में उतर गये हैं। खोजबीन का काम मोटर बोट से घूम घूम कर चलाया जा रहा है।इसके अलावा नाविकों तथा गोताखोरों की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नदी में डूबे युवक का जल्द पता लगा लिया जायू।

 

 

फोटो—नदी में डूबा युवक का पता लगाने के लिये सर्च आप्रेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Leave a Reply