कोंच (कैलिया) थाना कैलिया के ग्राम सामी निबासी आशीष कुमार पुत्र रवि भूषण दुवेदी ने दिन शुक्रवार को थाने में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मै और मेरी बुआ का लड़का अभिषेक तिवारी निबासी निबासी उरई दिनांक 29 मई 2026 को समय करीब 1.30बजे दोपहर अपने दरबाजे पर था तभी ग्राम के ही संगम पुत्र कोमल सिंह चौहान अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आया और मेरे साथ गाली गलौच करने लगा तो मैने उक्त लोगों को मना किया तो उक्त लोग मुझे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे जब मुझे बचाने मेरे बुआ का लड़का आया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की मारपीट में मेरे हाँथ में चोट आयी और मै लहूलुहान हो गया आशीष कुमार ने पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
