डीएम के आदेश पर देवकली में जेसीबी से सख्ती से हटवाया अतिक्रमण - Aaj Tak Media

डीएम के आदेश पर देवकली में जेसीबी से सख्ती से हटवाया अतिक्रमण

 

कालपी जालौन महेवा विकासखंड के ग्राम देवकली में आबादी वाली जमीन में दुबारा अतिक्रमण करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर तहसील कालपी के राजस्व प्रशासन के द्वारा फिर से बड़ी कार्यवाही करते हुये जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटवा कर जमीन को मुक्त करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी।

 

उपजिलाधिकारी अमित शेखर के मुताबिक महेवा विकासखंड के ग्राम देवकली में आबादी की जमीन की रास्ते में एक व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर दिनांक 30 मई को राजस्व विभाग के द्वारा अवैध कब्जे को हटवा दिया गया था। लेकिन अतिक्रमणकारी के द्वारा 31 मई को फिर से नाजायज तरीके से उसी जमीन में कब्जा कर लिया गया था। इस मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा देवकली ग्राम में सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। टीम की देखरेख में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटा कर अवैध कब्जे वाली जमीन को मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारी आरोपी ईश्वरी दीन को सख़्त हिदायत दी गई।

 

 

फोटो – जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही

Leave a Reply