लेखपालों ने वेतन भुगतान, मानसिक शोषण व अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - Aaj Tak Media

लेखपालों ने वेतन भुगतान, मानसिक शोषण व अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) जनपद के लेखपालों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी, कार्यस्थल पर मानसिक शोषण तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

लेखपालों का कहना है कि समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभागीय कार्यों के दौरान अनावश्यक दबाव एवं मानसिक उत्पीड़न जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जिससे कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में लेखपालों ने वेतन का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने, मानसिक शोषण की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विभागीय स्तर पर लंबित अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उ. प्र. लेखपाल संघ वैभव त्रिपाठी अध्यक्ष जालौन, अमित लेखपाल, लेखपाल अनिल कुमार, विवेक कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, हरेन्द वर्मा मंत्री सहित दर्जनों की संख्या लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply