निर्माणाधीन नाला के दौरान निकली पुरानी ईंटों पर मचा बबाल

 

कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद द्वारा सागर तालाब से सागर चौकी चौराहा तक जल निकासी हेतु नाला का निर्माण कराया जा रहा है इसी दौरान नाला खुदाई के दरम्यान पुरानी ईंटें।निकलने पर उनके मलकाना हक को लेकर विबाद खड़ा हो गया और यह विबाद देर रात्रि तक चलता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन रबिबार को महेंद्र झाँ उर्फ पप्पू पुत्र तेजराम निबासी मुहल्ला पटेल नगर के घर के सामने नाला निर्माण हेतु खुदाई हो रही थी जिसमें खुदाई के दौरान निकली ईंटों पर महेंद्र झाँ ने अपना दाबा करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया जिस पर ठेकेदार द्वारा पालिका की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव को सूचना दी सूचना पहुंची अधिशाषी अधिकारी अपने कर्मचारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयीं और सरकारी ईंटों को मुक्त कराकर ट्रेक्टर ट्राली की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया इस दौरान काफी गहमा गहमी बनी रही लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रित रही जबकि पप्पू द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने पालिकाध्यक्ष के कहने पर निकली हुई ईंटें अपने कब्जे में ली थी लेकिन प्रेस ऐसा कोई भी दावा नहीं करता है अब देखना है कि जांच में ईंटों का विबाद कहाँ।पहुंचता है।

 

Leave a Reply