जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन जनपद में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कालपी तहसील में नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में पीसीएस अधिकारी विनय कुमार मौर्य की तैनाती की है।
जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन करते हुए नव नियुक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने शनिवार को कालपी तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। जौनपुर जनपद के मूल निवासी वर्ष 2022 के पीसीएस अफसर जालौन, माधौगढ़ तहसील व कौशाम्बी के एसडीएम रहकर कर कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। शनिवार को नवांगतुक एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों, लेखपालों से परिचयात्मक मुलाकात कर शासन की प्राथमिकताओं को बतलाया है।
फोटो: नव नियुक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार का स्वागत करते तहसीलदार
