जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए भोपाल से कुशीनगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक वृद्ध दिव्यांग महिला को सुरक्षित उतारकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस से 76 वर्षीय समो निशां पत्नी शकूर निवासी नई बस्ती कालपी, भोपाल से कालपी आ रही थीं। वृद्ध एवं दिव्यांग होने के कारण उन्हें ट्रेन से उतरने में कठिनाई हो रही थी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्हीलचेयर की सहायता से महिला को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उतारा। जीआरपी ने महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक संजना सिंह तथा पुलिसकर्मी दिनेश कुमार और सुशील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जीआरपी के इस मानवीय कार्य की यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की।
फोटो – ट्रेन में से वृद्ध विकलांग महिला यात्री की मदद करती जीआरपी टीम
