कोतवाली परिसर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

 

कोंच (जालौन) राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कोतवाली परिसर में जल संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल बचाने तथा वर्षा जल के संरक्षण का संकल्प लिया

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि वे पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझेंगे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे और जल संरक्षण के प्रति लोगों को भी जागरूक करेंगे उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देंगे तथा केंद्र सरकार के ‘जल शक्ति अभियान–कैच द रेन’ को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे प्रभारी निरीक्षक ने आगे बोलते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है बढ़ती आबादी भूजल स्तर में गिरावट और जल स्रोतों के लगातार कम होने के कारण भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है ऐसे में हर नागरिक को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेना चाहिए उन्होंने कहा कि यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास किए जाएं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि वे घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी की बर्बादी रोकें वर्षा जल संचयन की व्यवस्था अपनाएं और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं इस मौके पर एसएसआई विमलेश कुमार एस आई सुमित पांडेय अजय कुमार अशोक कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply