आवारा सांडों के आतंक से नगर वासी परेशान

 

कोंच (जालौन) नगर में आवारा जानवरों का आतंक बादस्तूर जारी है और आए दिन आवारा जानवरों से दुर्घटनाएं घटित हो रहीं है इसी कड़ी में दिन बुधवार को मुहल्ला मालवीय नगर स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर देखने को मिला जहां पर दोपहर के समय आवारा सांडों के बीच जबरजस्त लड़ाई हुई और इस लड़ाई के दौरान अफरा तफरी का माहौल तो बना ही साथ ही साथ दुर्घटना का माहौल भी बन गया और लोग सांडों के आतंक से भयग्रस्त हो गए प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार जिस समय स्कूल की छुट्टी हुई उसी समय आवारा वुल फाइटिंग शो शुरू हो गया जिसके कारण बच्चों को लेने आये अविभावक बच्चे और राहगीर अपनी सुरक्षा के लिए इधर उधर भागते नजर आए गनीमत रही कि कोई दुर्घटना घटित नहीं हुई लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद आवारा जानवरों को पकड़ने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है और ऐसी घटनाएं पालिका पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं लेकिन पालिका परिषद को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि पालिका आये दिन विवादों में ही घिरी रहती है और उनकी यह आदत में शुमार हो गया ऐसे में नागरिकों ने स्थायी प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या पर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply