जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी जालौन जिला प्रशासन के निर्देश पर कदौरा विकास खंड क्षेत्र में हाल ही में निर्मित ग्रामीण संपर्क मार्गों का उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने विभागीय अभियंताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करते हुए संबन्धित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
विदित हो कि कार्यदायी संस्था द्वारा हाल ही में हरचंदपुर-निस्वापुर मार्ग, लमसर-गर्रेही मार्ग तथा ताहरपुर मार्ग का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से भी बातचीत कर सड़कों के निर्माण कार्य के संबंध में उनकी राय जानी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
फोटो – नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण करते विनय कुमार मौर्य एवं अभियंता
