जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) कालपी तहसील के कदौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आटा के ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत एसडीएम कुमार संजय से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो माह पहले गांव में नल लगाए गए थे, लेकिन नल लगने के लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी आधे मोहल्ले में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के करीब 27 घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने एसडीएम कुमार संजय को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित विभाग को निर्देशित कर मामले की जांच कराने तथा बंद पड़े नलों में शीघ्र पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।इस मौके पर प्रमुख रूप से रानी विश्वकर्मा, गौरव कुमार, अवधेश कुमार, राममोहन, लखन कुमार, नरेश कुमार सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
