जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम भदरेखी पुलिया के पास नीम के पेड़ की आड़ में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जामा तलाशी और माल फड़ मिलाकर इकहत्तर हजार की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 14 सितंबर 2026 को गश्त तथा देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना आटा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदरेखी पुलिया के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए आटा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और 5 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों कमलेश चौधरी 57 वर्ष, निवासी ग्राम इमिलिया बुजुर्ग थाना आटा जामा तलाशी में पिचहतर सौ बीस रुपए बरामद हुए। आरोपी आशीष उम्र 25 वर्ष निवासी मु. नया पटेल नगर उरई जामा तलाशी में चार हजार सात सौ रुपए बरामद हुएl आरोपी वीरेन्द्र उम्र 32 वर्ष, निवासी मु. नया पटेल नगर साईं मन्दिर के पास उरई जामा तलाशी में पांच हजार साठ हजार बरामद हुए। आरोपी राज वर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी इन्द्रानगर उरई जामा तलाशी में पांच हजार नौ सौ रुपए बरामद हुए। आरोपी भोलेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी रूरा अड्डु कोतवाली उरई जामा तलाशी में आठ हजार दो सौ रुपए बरामद हुए। जामा तलाशी से कुल नकदी इकतीस हजार तीन सौ अस्सी रुपए बरामद हुए,माल फड़ से कुल नकदी तीस हजार नौ सौ अस्सी रुपए बरामद हुए कुल बरामद रकम इकहत्तर हजार एक सौ अस्सी रुपए बरामद हुए
पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
