11 बकायेदार बिधुत उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बकायेदारी के चलते विद्युत कनेक्शन विच्छेद होने के बाद भी बिजली का उपयोग करना 11 उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। विद्युत विभाग की चेकिंग टीम ने कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की शिकायत पर सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

विद्युत उपकेंद्र कालपी के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि नगर के मोहल्ला अदल सराय, सदर बाजार और भट्टीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में बकायेदारी के चलते कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेदित किए गए थे। इसके बावजूद विभागीय चेकिंग के दौरान 11 उपभोक्ता कटे हुए कनेक्शन के बाद भी बिजली का उपयोग करते पाए गए।

मामला सामने आने पर सभी 11 बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत विद्युत थाना उरई में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है।उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि विद्युत चोरी एवं बकायेदारी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। विभागीय टीमें बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही हैं।

 

फोटो – बकायेदार उपभोक्ताओं को चिन्हित करने में जुटे एसडीओ तथा जेई

Leave a Reply