जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन रविवार को कोतवाली कालपी के मिशन शक्ति केंद्र में आयोजित परिवार परामर्श कार्यक्रम में अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने और जीवन गुजारने पर सहमति जताई।
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श कार्यक्रम में प्रथम पक्ष निदा निवासिनी उदनपुरा तथा द्वितीय पक्ष फैयाज बेग, दादी, जेठ, जेठानी एवं देवर निवासी उदनपुरा के बीच घरेलू विवाद का मामला प्रस्तुत हुआ।
कोतवाली के अतिथि गृह स्थित केंद्र में काउंसलरों जय खत्री, शिव बालक सिंह यादव, शुभम मिश्रा व संतोष कुमार मिश्रा तथा महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। काउंसलरों ने दोनों पक्षों को आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने की सलाह दी। समझौता के बाद दोनों पक्षों ने साथ रहने की सहमति जताई।
प्रभारी उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का समाधान होने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रोशनी देवी, नेहा देवी और लक्ष्मी उपाध्याय भी मौजूद रहीं।
फोटो – काउंसलरों व एसआई ममतेश कुमारी के साथ पक्षकार।
