Loading market...

समाजवादी पार्टी ने देवकली-शेखपुरा गुढ़ा में की नुक्कड़ सभा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन रविवार को यमुना नदी के किनारे पर स्थित ग्राम पंचायत देवकली -शेखपुरा गुढ़ा में समाजवादी पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। संबोधन में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और पूर्व मंत्री रामपाल ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विष्णु पाल सिंह नन्नू राजा, समर सिंह चौहान (गुड्डू महेवा), अमर सिंह चंदेल, शिव बालक यादव, विजय सिंह निषाद, अजीत सिंह यादव, रश्मि पाल, शिवम (दाऊ), ग्राम प्रधान रामबाबू निषाद, भवानी गुप्ता, प्रधान बाल सिंह निषाद, छोटे लाल निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान रामबाबू निषाद एवं आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

फोटो – कार्यक्रम में शामिल सपा नेता

Leave a Reply