जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के तरीबुल्दा मोहल्ले में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप से सनसनी फैल गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि मुहल्ला तरीबुल्दा निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी विवाहित पुत्री, जो दो बच्चों की मां है, मोहल्ले का ही आऱोपी अरबाज पुत्र निहाल पिछले कई दिनों से परेशान करते हुए छेड़छाड़ कर रहा था। बीती रात को मौका पाकर जब विवाहिता घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर में पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
