कोंच (जालौन) ग्राम तीतरा खलीलपुर में उस समय महिला सरोज के साथ गांव के ही दो दबंग ब्यक्तियों ने मारपीट कर दी कि जब महिला अपने घर पर गृहस्थी कार्य कर थी तभी उसके ही गांव के निबासी हल्के पाल उर्फ प्रताप व अनिल शराब के नशे में धुत होकर उसके घर के अंदर घुस आए और कहने लगे सरोज तेरे घर से निकलने बाला पानी सड़क पर बहता है और उसे साफ अब तू ही करेगी और फिर गाली गलौच करने लगे उसने कहा सड़क के किनारे कोई नाली नही है तो पानी सड़क पर ही तो बहेगा जिस पर दोनो आरोपित उसके बाल पकड़ कर घर के अंदर से बाहर खींच लाये और उसको पटक दिया और फिर लात घूसों से मारपीट कर दी जाते जाते आरोपित महिला के पति की हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गये पीड़िता अपने पति मंशाराम के साथ पुलिस के पास पहुची और घटनां की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता पहुंची थाने
