कोंच (जालौन) नगर में ओवरलोड ट्रैक्टर लोगों की जान के लिए लगातार खतरा बनते जा रहे हैं दिन शनिवार की सुबह नगर व क्षेत्र अंतर्गत पॉवर हाउस के पास ओवरलोड गुम्मा से लदा ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते नजर आए जो किसी भी समय बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय बस्ती के अंदर से स्कूली बच्चे अभिभावक और स्कूली वाहन गुजरते हैं ऐसे में भारी-भरकम और ओवरलोड ट्रैक्टरों का इस तरह लापरवाही से चलना बेहद चिंताजनक है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टरों में क्षमता से कहीं अधिक सामग्री भरी होती है जिससे न केवल ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा रहता है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन और राहगीर भी खतरे में पड़ जाते हैं वहीं सकरी गलियों और रिहायशी इलाकों से तेज रफ्तार में निकलते ये ट्रैक्टर कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं इसके बावजूद इन पर न तो कोई रोक-टोक दिखाई दे रही है और न ही जिम्मेदारों द्वारा सख्ती बरती जा रही है
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर ओवरलोड गुम्मा ट्रैक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा लोगों का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नगरवासियों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाया जाए, सुबह के समय रिहायशी इलाकों में इनके प्रवेश पर रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले ही लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
