Loading market...

विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्र पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

कोंच (जालौन) नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पर्व के दौरान नगर में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की मांग की कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को देखते हुए मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने, बिजली कटौती बंद कराने, नगर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि त्योहारों के दौरान नगर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।इस मौके पर नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी, सुमित अग्रवाल सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply