जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/ जालौन शनिवार को स्थानीय नगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नगर अध्यक्ष अजीत यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
नगर के मोहल्ला आलमपुर में किलकारी हॉस्पिटल के बगल में आयोजित सभा में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वरिष्ठ नेता अमर सिंह चंदेल ने संघर्षपूर्ण जीवन, उनके ऐतिहासिक कार्यों तथा समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी चिंतामणि श्रीवास शामिल हुए। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने जीवनभर समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति-जनजाति, सामान्य वर्ग, व्यापारियों, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के अधिकारों एवं सम्मान को हमेशा प्राथमिकता दी।
सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी नगर संगठन कालपी के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का जीवन समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सपा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
हरमोहन सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़कर राजनीति में सेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की एक अलग पहचान स्थापित की।विधानसभा अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने कहा कि नेता जी के विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सम्मान पहुंचाने के लिए कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ समाजवादी नेता वरिष्ठ कल्लू काशीखेरा, शिवलाल वर्मा ,हरमोहन सिंह यादव ,अमर सिंह चंदेल, समर सिंह गुड्डू, एडवोकेट बाबूराम श्रीवास, अमर सिंह दादी ,एडवोकेट जयवीर सिंह यादव, राजकुमार बाल्मीक ,भूरे खां मेम्बर, इरफान कुरैशी बलवीर अहिरवार, ,एडवोकेट अंशुल कुलश्रेष्ठ, सैफ अली, सभासद निजाम खान, नफीस राइन, इरफान कुरैशी, सभासद दिनेश श्रीवास, शिवकुमार श्रीवास, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, रोहित वर्मा, यूनुस खान, देशराज श्रीवास , परमू यादव, संतराम यादव,मयंक यादव, अखिलेश यादव,दिलीप यादव,चंद्रपाल यादव, कलीम गुड्डन , गुडडू कोष्ठा,सोनू बाबा, राम खलावन, प्रांजुल सविता, आकेब कुरैशी, राहिब अंसारी, सुरेंद्र निषाद, राहुल निषाद,मंगल यादव, अभिषेक यादव, रुस्तम बाबरी, सहित अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो – मुलायम सिंह की पुण्यतिथि में शामिल सपाई
