कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग निवासिनी आरती पत्नी कृष्ण पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 5 जून 2026 सुवह करीब 9 बजे की है जब मेरी गायें चरकर बापिस नहीं आयीं तो मेरे पति कृष्ण पाल सिंह पुत्र माता प्रसाद गायों को तलाशते हुए गए जहां पर पता चला कि गायों को शाहिल सिंह गुर्जर पुत्र रविन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम ने गायब कर दी है तब पति शाहिल के यहां पर गए तो उक्त शाहिल ने पति को देखते ही जाति सूचक गालियां देने लगा मना करने पर शाहिल के साथ सागर पुत्र सुधीर पर्वत सिंह पुत्र जुगराज सिंह सूर्यांश पुत्र राघव आशीष गुर्जर पुत्र शंकर सिंह शिवा पुत्र शंकर सिंह और शिवम गुर्जर पुत्र नन्हे एकराय होकर मेरे पति को लात घूंसों से मारने लगे शोर सुनकर जब मैं पहुंची तो उक्त लोगों ने मुझे भी मारापीटा और शाहिल ने लाइसेंसी बंदूक से भूंज देने की धमकी दी उक्त लोगों ने मेरी दो मोटर साइकिलों को तोडकर गायब कर दी आरती की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
