कोंच (जालौन) अपने घर की छत पर कपड़े डालने के दौरान अचानक से पैर फिसल गया और महिला छत से नीचे गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासिनी रिंकी वर्मा पत्नी महानंद वर्मा दोपहर को अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गई जिससे रिंकी वर्मा के सिर में गहरी चोट आई जिसे परियों तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भागे जहां पर डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
