Loading market...

स्कूल की कैंटीन से सवा लाख की चोरी की घटना से मची खलबली

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीती रात 12/13 अक्टूबर की रात में हाईवे किनारे स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की कैंटीन को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर नकदी तथा सामान समेत करीब सवा लाख रुपये का माल पार कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

विधालय की कैंटीन संचालक जयवीर कुमार गुप्ता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि सोमवार रात करीब 8 बजे रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दुकान की अंदरूनी खिड़की खुली हुई थी। जांच करने पर नकदी समेत कई सामान गायब मिले। संचालक ने चोरी गए माल की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,उपनिरीक्षक विशाल बढ़ाना तथा कोबरा पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नागरिकों ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

 

फोटो -चोरी की वारदात के बाद कैंटीन में बिखरा सामान

Leave a Reply