Loading market...

एम एल सी प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन शुक्रवार को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएसी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी नगर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक बाजपेई तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों तथा सभासदों के द्वारा फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। एम एल सी प्रत्याशी ने मतदाताओं से संपर्क कर आशीर्वाद मांगा ‌

 

लखनऊ से उरई जाते वक्त जैसे ही एम एल सी प्रत्याशी राठौर का काफिला कालपी नगर के हाईवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा में पहुंचा इसी दौरान पहले से ही मौजूदपूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाजपेई, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, ब्रह्म सिंह यादव, दिनेश कुमार मुन्ना चौधरी, रवींद्र कोरी सभासद, रियाजुल हक सभासद, अरविंद राठौर, आशू यादव सभासद, राकेश यादव सभासद, राजेंद्र सिंह, आशीष सिंह, शरद तिवारी, यतेंद्र सिंह राजावत, हर्षित खन्ना, नकुल वर्मा, प्रीतू सिंह, अक्षय प्रताप सिंह (नीरज ठाकुर), सुनील पाटकर, राजेश द्विवेदी, देवेंद्र कुमार प्रणामी, विवेक कुमार प्रणामी, सुमित कुमार प्रणामी, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारे लगाकर फूल वाला पहन कर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से का उत्साह बढ़ाते हुऐ कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर भारी मतों से विजयी होंगे। राठौर ने कहा कि सरकार के द्वारा जनता के हितों तथा प्रदेश के विकास के लिए जो लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसका मतदाताओं तक प्रचार प्रसार करने में अपनी अगली भूमिका का निर्वाह करें।

 

फोटो – एम एल सी प्रत्याशी का स्वागत करते भाजपा नेता व अन्य

Leave a Reply